भूपालसागर: आकोला में झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत मिली, किसानों के चेहरे भी खिल उठे
हेमंत कुमार खटीक मे रविवार रात 8 बजे बजे बताया कि आकोला क्षेत्र में रविवार शाम हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी। वहीं लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसानों का कहना है कि यह बारिश खेती की तैयारियों और आगामी फसलो