भवनाथपुर: छत से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, भवनाथपुर सीएचसी में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के लिए लाई गई एक महिला की सोमवार को मौत हो गई। मृतका की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के गटियरवा गांव (मायका) एवं डंडई प्रखंड के सोनेहरा गांव निवासी रामसूरत राम की 30 वर्षीय पत्नी माया देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 20 जून की अहले सुबह माया देवी अपने घर की छत से गिर गई थीं, जिससे उनके सिर में गंभी