बागपत: रिवर पार्क बागपत के निकट हाइवे पर तेज रफ्तार टैंपो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दोनों युवक घायल हुए
सोमवार की दोपहर करीब चार बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के सरूरपुर कलां गांव निवासी बबलू और कृष्ण बाइक पर सवार होकर शादी में जा रहे थे। जब वह रिवर पार्क के निकट पहुंचे तो अचानक तेज रफ्तार टैंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत पर भर्ती कराया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।