🚸 थाना परदेशीपुरा का जनजागरूकता अभियान
पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में थाना परदेशीपुरा पुलिस द्वारा बाल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ एवं मोहल्ला समिति के सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सतर्क रहने, बालिकाओं की सुरक्षा, CCTV कैमरे, सुरक्षा गार्ड, डायल 112, किरायेदार एवं नौकर सत्यापन, नशे के दुष्परिणाम तथा नशा रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को आपसी सौहार्द बनाए रखने, स्कूल में विवाद से दूर रहने, Safe Click अभियान के माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई।
सुरक्षित समाज, जागरूक नागरिक — यही हमारी प्राथमिकता। 👮🏻♂️📚
#indorepolice #mppolice #cpindore
Indore, Indore | Aug 4, 2026