राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में सादुलपुर तहसील क्षेत्र के राघा छोटी गांव में स्थित भू-अभिलेख कार्यालय में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा शेष लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया गया।