चूरू: जिले के चूरू और रतनगढ़ में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में पहली पारी में 3531 और दूसरी पारी में 3589 रहे अनुपस्थित
Churu, Churu | Sep 7, 2025 चूरू जिले के रतनगढ़ व चूरू जिलामुख्यालय पर आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के तहत रविवार को जीके एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा जिलेभर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिला समन्वयक एवं एडीएम अर्पिता सोनी ने शाम 6 बजे करीब बताया कि परीक्षा दो पारी में आयोजित हुई।