चूरू: चूरू के वार्ड 36 का शुभम बना 70 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदगी का रक्षक, बाइक सहित अचेत बुजुर्ग को लेकर पहुंचा अस्पताल
Churu, Churu | Sep 7, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 36 निवासी युवक शुभम ने रविवार को अद्भुत इंसानियत और साहस का परिचय देते हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग भल्ले राम की जान बचाई। हरियाणा के फतेहाबाद निवासी भल्ले राम ट्रेन में बीकानेर से राजगढ़ जा रहे थे। तभी ट्रेन में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने चैन खींचकर ट्रेन को ओम कॉलोनी रेलवे फाटक के पास रुकवा लिया।