सासाराम: अंचल सासाराम में गद्दी जाति के प्रमाण पत्र नहीं बनने से प्रदेश उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी, जानबूझकर परेशान करने का आरोप
Sasaram, Rohtas | Mar 21, 2024 सासाराम अंचल में गद्दी जाती का जाती प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से इस जाति के लोग काफी परेशान है। आपको बता दे की 6 माह पहले इस जाति का प्रमाण पत्र बनता था जबकि पड़ोसी जिले में भी इस जाति के प्रमाण पत्र को निर्गत किया जा रहा है। लेकिन अब सासाराम अंचल में किसी कारण जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा है। जिससे इस जाति के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।