सासाराम: पोस्ट ऑफिस चौक पर अंचलाधिकारी ने यातायात नियम को तोड़ने का किया प्रयास, मौजूद यातायात पुलिस ने सिखाया नियमों का पाठ
Sasaram, Rohtas | Mar 21, 2024 सासाराम शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे डीएम नवीन कुमार के आदेशों का उल्लंघन करने की कोशिश करते सासाराम अंचलाधिकारी को यातायात पुलिस ने आईना दिखाया है। जिसके बाद अंचलाधिकारी काफी नाराज हुए। लेकिन यातायात पुलिस के जवान अपने कर्तव्य से टस से मस नहीं हुए। जिसके बाद अंचलाधिकारी को वापस जाना पड़ा।