आज शनिवार शाम करीब साढ़े पाँच बजे पुराने बस स्टैंड से परिणय वाटिका की ओर एक बारात निकल रही थी तभी छत्री रोड विष्णु मंदिर के पास बारातियों द्वारा आतिशबाज़ी चलाई जा रही थी। इसी दौरान एक युवक के हाथ से फटाका छूटकर नीचे गिर गया। सौभाग्य से बारात में मौजूद लोग और आस-पास के दुकानदार बाल-बाल बच गए। इसी बीच एक फटाका उड़कर रजनी टायर्स नामक दुकान में जा घुसा।