मांझी: जैतपुर में जनसुरज का जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, संगठन विस्तार पर जोर
Manjhi, Saran | Jul 2, 2026 मांझी प्रखंड के जैतपुर पंचायत में गुरुवार को करीब 3:00 बजे जन सुराज की ओर से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंबेडकर मंच के जिला महामंत्री सह पूर्व मुखिया बच्चा राम ने की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव एवं टोला मोहल्ले तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।