इंदौर: निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Indore, Indore | Aug 14, 2025 इंदौर के आजाद नगर में रहने वाली एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने आत्महत्या कर ली। वह घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता भी काम पर गए हुए थे और भाई भी ड्यूटी पर था। परिवार के मुताबिक, उसके मोबाइल से कुछ मैसेज डिलीट मिले हैं। संभवतः वह आखिरी समय में किसी से चैट कर रही थी। उसके पिता जब काम से लौटे तो बेटी को फंदे पर लटका पाया। इसके बाद बेटे और पत्नी को सूचन