हरदा: नेताजी सुभाषचंद्र बोस बस स्टैंड में 'खुला खतरा'! गड्ढे में फंसी कार, वीडियो वायरल
Harda, Harda | Apr 9, 2026 नेताजी सुभाषचंद्र बोस नए बस स्टैंड परिसर में लापरवाही की तस्वीर सामने आई है, जहां महीनों से खुले पड़े गड्ढे और चैंबर अब हादसों की वजह बनते जा रहे हैं। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक कार का पहिया अचानक खुले गड्ढे में जा फंसा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत मदद करते हुए कार को धक्का देकर बाहर बाहर निकाला।