नवाबगंज: बाराबंकी शहर में अनियंत्रित इलेक्ट्रिक कार ने शिक्षिका को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक भी घायल, पुलिस ने चालक को पकड़ा
बाराबंकी शहर में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे गांधी आश्रम के पास एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक कार ने स्कूटी सवार शिक्षिका को टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक अन्य युवक भी चोटिल हुआ है। देवा रोड स्थित ग्लोबल स्कूल की 33 वर्षीय शिक्षिका निशा सिंह को गंभीर चोटें आई है।