हरदा: एक बस में सवार होकर मकड़ाई पहुंचे जिले के सभी अधिकारी, 'सांझ चौपाल' में सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं।
Harda, Harda | Jul 9, 2026 ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्राम मकड़ाई में जिला प्रशासन द्वारा 'सांझ चौपाल' का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासन की एक अलग तस्वीर देखने को मिली, जब कलेक्टर सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी एक ही बस में सवार होकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।