अरवल: जिला मुख्यालय अरवल में डीएम अमृषा बैंस ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर
Arwal, Arwal | Jul 4, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने शनिवार को अरवल स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रख-रखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरण, प्रवेश-निकासी पंजी, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण का निरीक्षण किया।