छतरपुर नगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र: बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के पास दो पक्षों में विवाद, थाना प्रभारी ने दी जानकारी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के पास बीती रात दो पक्षों में विवाद कुर्सी पर बैठने को लेकर हो गया। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ बेल्ट एवं हाथों से जमकर मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस मामले पर सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने आज 29 मार्च सुबह 10:30 बजे जानकारी दी है।