उमरेठ: कन्हरगांव में मना प्रवेशोत्सव, तिलक लगाकर किया स्वागत, स्कूल के पहले दिन विद्यार्थियों को मिली साइकिल और पुस्तकें
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विदयालय कन्हरगांव में कक्षा पहली से बारहवी के बच्चों के साथ परिसर में स्कूल चले हम अभियान के तहत प्रवेश उत्सव का आयोजन बुधवार को ग्यारह बजे किया गया। ग्राम पंचायत कन्हरगांव की सरपंच इंदिरा टांडेकर, प्राचार्य धनराज चौहान, जन शिक्षक वीरेन्द्र शर्मा, की उपस्थिति में आयोजित किया गया। पहले दिन विद्यार्थियों को साईकिल और पुस्तकं प्रदान की गई