बरकागाँव: अंधेरे से मुक्ति के लिए अदानी फाउंडेशन के सोलर हाई मास्ट लाइट से जगमगाया गांव
गांवों में अंधेरे से होने वाली परेशानियों को दूर करने और ग्रामीणों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। गोंदुलपारा खनन परियोजना के अंतर्गत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत बड़कागांव प्रखंड के होरम, मरदुसोटी, पुंदौल और चंदौल गांवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित की गई हैं।