छतरपुर नगर: चेतगिरी कॉलोनी में शादी समारोह में मारपीट का वीडियो वायरल, युवक कमर में पिस्टल लगाए आया नजर
छतरपुर शहर की चैतगिरी कॉलोनी में एक शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट का वीडियो शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक कमर में पिस्टल लगाए दिखाई दे रहा है, जो दूसरे युवक को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि की विवाद की वजह सामने नहीं आई है।