बदायूं: जनुईया गांव के पास रेस लगा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ने भात मांगने जा रहे ई-रिक्शा सवारों को रौंदा, 6 की मौत, 3 घायल
Budaun, Budaun | Jun 17, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला के मुरावन नगला गांव से एक ई - रिक्शा में सवार होकर 9 लोग भात मांगने थाना उझानी क्षेत्र के गठौना गांव जा रहे थे। तभी थाना उझानी क्षेत्र के बरेली मथुरा हाइवे पर जनुईया गांव के पास रेस लगा रहे तेज रफ्तार दो ट्रैक्टर - ट्रॉलियों ने ई - रिक्शा सवारों को रौद दिया । जिसमें 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।