बरेली: चीनी मिल शुरू नहीं हुई, मजबूरन कोल्हू पर गन्ना डाल रहे किसान, हो रहा आर्थिक नुकसान
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के कचौली गांव के किसान द्वारकेश चीनी मिल के समय पर शुरू न होने से परेशान हैं। मिल बंद होने के कारण किसानों को अपना गन्ना कोल्हू पर बेचना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसके चलते सरसों और गेहूं की बुवाई में भी देरी हो रही है। किसानों का कहना है कि चीनी मिल शुरू न होने से उनका गन्ना खेतों में खड़ा है।