धनघटा: धनघटा थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद मनाने की अपील
आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को धनघटा थाने पर पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी (CO) अभय कुमार मिश्र और थाना प्रभारी (SHO) दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी