अनूपपुर: 8 साल बाद भी अधूरा अनूपपुर फ्लाईओवर, जनता ने पूछा— आखिर कब मिलेगा राहत?
लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा रेलवे फ्लाईओवर (आरओबी-61) करीब आठ वर्षों बाद भी अधूरा है। जाम और रेलवे फाटक की समस्या से राहत देने के उद्देश्य से शुरू हुई यह परियोजना अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सर्विस रोड का निर्माण भूमि विवाद में अटका होने से आवागमन प्रभावित है। लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है ।