बेतिया: बेतिया में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की मंत्री रेणु देवी ने जारी किया अपना बयान
आज 18 मई सुबह 9 बजे बिहार सरकार की पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की मंत्री रेणु देवी ने कहा कि भारत अब पहले का भारत नहीं है, अब अगर छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, जिन आतंकियों ने हमारी मां बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमने उनकी दुनिया को उजाड़ दिया है, अभी यह सिर्फ एक ट्रेलर है, अगर भविष्य में अगर वह कभी आंख दिखाते हैं, तो उन्हें करारा जवाब मिलेगा।