राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे चंदला विधानसभा के ग्राम पंचायत किशुनपुर में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिलीप पाल, जनपद उपाध्यक्ष अमित बाजपेयी, जिला संयोजक मनोज दीक्षित, जनपद सदस्य ब्रजेश पाल, सुनील अहिरवार, मौजूद रहे।