ओबरा: ओबरा पुलिस ने बारुण थाना क्षेत्र के धनवती बिगहा से गृहभेदन के आरोपी को किया गिरफ्तार, एक देशी कट्टा एवं ₹1,71,000 बरामद
ओबरा थाना क्षेत्र के लबदना गांव में हुए गृहभेदन कांड का पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस संदर्भ में शुक्रवार की शाम छह बजे जानकारी देते हुए ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि दिनांक 29 जनवरी 2026 को लिखित आवेदन के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम लवदना में वादी के नतनी द्वारा अपने पिता के कहने पर 2,10,000 रुपए की चोरी कर ली गई है। इस संदर्भ में लिखित आवेदन के