कांगड़ा: कांगड़ा में टनल पर काम करने वाले चालक की अचानक हुई मौत, मामला दर्ज: एसएचओ
Kangra, Kangra | Nov 19, 2024 राष्ट्रीय उच्च मार्ग मटौर-शिमला पर दौलतपुर के निकट बन रही टनल में काम करने वाले एक चालक की मंगलवार काे साढ़े 5 बजे अचानक तबीयत खराब हाे गई और उसे मेडिकल कालेज धर्मशाला ले जाया गया, जहां पर डाक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चालक तस्वीर चंद (58) पुत्र हरनेक निवासी जिला संगरूर की तबीयत खराब हुई।