धामपुर: शेरकोट में पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Dhampur, Bijnor | May 27, 2026 बुधवार की सुबह करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शेरकोट क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगे लोहे की रेलिंग से जा टकराई जिसमें नगीना क्षेत्र के गांव मंझेड़ा निवासी अनस के लोहे की रेलिंग घुसने पर मौत हो गई जबकि उसका साथी साकिब गंभीर रुपए घायल हो गया।