गुना नगर: अकोदा हिनोतिया गांव के बीच ट्रेंच में मिला 5 दिन पुराना अज्ञात शव, फैली सनसनी हत्या की आशंका , एसपी का बयान आया सामने
गुना के बमोरी थाना क्षेत्र में वन विभाग के ट्रेंच से एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद शव को ट्रेंच में छिपाने की आशंका जताई गई है। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।