इंदिरा गांधी हरिजन आवासीय प्राथमिक सह उच्च विद्यालय निकेतन, केमदारचक, कुर्था के प्रभारी प्रधानाध्यापक किशोरी प्रसाद वर्मा को सेवानिवृत्त हो गए। विद्यालय परिवार ने सम्मान समारोह आयोजित कर उनके लंबे शैक्षणिक योगदान की सराहना की। सेवानिवृत्ति के बाद वरीय शिक्षक अरुण कुमार सिंह को विद्यालय का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया, ताकि शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य जारी रहे