ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाली में हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड के पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन
ऊँचाहार-गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर कोतवाली में संगीतमय सुंदरकांड के पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।कोतवाली परिसर में स्थित प्राचीन काली माँ के मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की गई।समापन व आरती के बाद विशाल भंडारा आयोजित हुआ।इस दौरान एसडीएम विवेक राजपूत, कोतवाल समेत अन्य लोग रहे।