बड़वानी कोतवाली पुलिस ने ग्राम करी में चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर उससे चोरी किए सामग्री जब्त की है। आज शनिवार सुबह प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र पिता जयसिंह चौहान निवासी ग्राम सेगांव है। जानकारी अनुसार राजू पिता मुकुंद परमार निवासी ग्राम करी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति उसके घर से भागता दिखा था।