होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार की दोपहर 2:30 बजे अस्थावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में पुलिस बल ने अस्थावां बाजार, मुख्य चौक-चौराहों और अस्थावां गांव के विभिन्न हिस्सों में पैदल गश्त कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फ्