खिरकिया: ई-विकास पोर्टल से सहकारी समितियां होंगी हाईटेक, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
हरदा में समिति प्रबंधकों को दिया गया।
जिले की सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक हरदा के सभागार में ‘ई-विकास’ पोर्टल पर एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित प्रशिक्षण में जिले की सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों ने भाग लिया।