शंभूगंज: प्रतापपुर गांव में सड़क निर्माण का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, मामला थाने पहुंचा
प्रतापपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई। घटना के बाद एक पक्ष के महिला किरण देवी पति शंकर ठाकुर मंगलवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए सूरज रजक समेत चार लोगों के विरुद्ध शिकायत किया है। आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है। पुलिस जांच कर रही है।