हैदरगढ़: पश्चिम बेलवा गांव में सांप के काटने से सपेरे की हुई मौत, घर में मचा कोहराम, सांप को पकड़कर सपेरे ने रखा था घर में
असंद्रा थाना क्षेत्र के पश्चिम बेलवा गांव में शनिवार करीब 9 बजे बजे सांप के काटने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बेलवा गांव निवासी राम नेवल पुत्र भागीरथ अपनी पत्नी के साथ सांप पकड़ने का काम करते थे।