अजयगढ़: या हुसैन की सदाओं से गूंजा अजयगढ़ अकीदत मातम और भाईचारे के बीच निकले मुहर्रम के ताजिए।
Ajaigarh, Panna | Jun 28, 2026 मुहर्रम पर्व पर अजयगढ़ नगर में अकीदत मातम और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। मुस्लिम समाज ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए बड़ी संख्या में मातमी जुलूस में भाग लिया। चांद रात से पुरानी कोतवाली के पीछे तकरीर का सिलसिला चला जिसमें मुफ़्ती अख्तर रजा हाफिज फहीम साहब सहित अन्य उलमाओं ने इमाम हुसैन की कुर्बानी, सब्र और इंसानियत का संद