छतरपुर नगर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म; छतरपुर कोर्ट ने एक साल के भीतर सुनाई 20 साल की सजा
छतरपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी संतोष पटेल को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल और बीएनएस की धारा 332(2) के तहत 5 साल की सजा एवं अर्थदंड भी लगाया। जिला अभियोजन कार्यालय की प्रभावी पैरवी के बाद घटना के करीब एक वर्ष के भीतर फैसला सुनाया