धनौरा: लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से गजरौला ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान
खेतों में चार फीट तक पानी भरा है। लठीरा, फरीदपुर एहतमाली, दारानगर, शीशों वाली, टीकों वाली और ढाकों वाली समेत कई गांवों में स्थिति गंभीर है। ओसीता जगदेवपुर, कांकाठेर और तिगरी को छोड़कर अधिकांश गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। बाढ़ से चारे और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। बाढ़ खंड विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार गंगवार के अनुसार बाढ़ का पानी लगा।