धनौरा: गजरौला हाईवे पर ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करते युवक का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 के आसपास में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो गजरौला हाईवे का बताया जा रहा है। किसी युवक ने इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट पर भी डाला है और अधिकारियों से शिकायत भी की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।