मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में बागेश्वर सरकार के जन्मोत्सव पर भक्ति के साथ सेवा, मरीजों को बांटे गए फल और बच्चों को मिठाई
झांसी के मऊरानीपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 29वां जन्मदिन 'ज्ञान, ध्यान, दान दिवस' के रूप में मनाया गया। श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ के बाद सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल व बच्चों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में शिष्य मंडल के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।