रामपुर: शाहबाद गेट पर ईद उल अज़हा के मौके पर जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने सीतापुर जेल में बंद आज़म खान की रिहाई की मांग की
Rampur, Rampur | Jun 7, 2025 शनिवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार ज़िला पंचायत सदस्य मुस्ताफ़ा हुसैन ने सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान की रिहाई की माँग की है। रामपुर जनपद में ईद उल अजहा का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे से गले लगा कर ईद की बधाई दी।