रामपुर: शनिवार को ईदगाह में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई, शहर काजी सय्यद ख़ुशनूद मियां ने कराई नमाज
Rampur, Rampur | Jun 7, 2025 शनिवार को सुबह 7:00 बजे रामपुर की ईदगाह में कड़ी सुरक्षा के बीच शहर काजी सय्यद खुशनूद मियाँ की इमामत में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।