हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में बंदरों की दस्तक, बस्ती में पहुंचकर बुझा रहे प्यास, बच्चों में दिखा कौतूहल और डर ।
हुसैनाबाद क्षेत्र में इन दिनों जंगलों से निकलकर काले मुंह वाले बंदरों समेत अन्य छोटी प्रजाति के बंदरों का झुंड रिहायशी इलाकों में देखा जा रहा है। रविवार को भी कई मोहल्लों और गांवों में बंदरों की मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। वे बस्ती में पहुंचकर कुओं, चापाकलों और पानी के