हाथरस: पैसेंजर रेल से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, रेल में यात्रा करते समय एक यात्री गंभीर घायल, डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर
जनपद हाथरस के कासगंज मथुरा रेलवे रूट के गांव रतनगढ़ी के पास पैसेंजर रेल से 1 ट्रैक्टर ट्राली पर टकरा गई। हादसे के दौरान रेल मे यात्रा करते समय हसायन निवासी एक रेल यात्री पुष्पेंद्र पुत्र डोरी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पैसेंजर रेल मौके पर रुक गई और चालक ट्रेक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल यात्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया