खुर्जा: पुलिस के दबिश के खौफ में सट्टा कारोबार से जुड़े युवक ने खुद को मारी गोली, परिजनों ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान टीला में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर की छत पर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान मनीष बंसल पुत्र चमन बंसल के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं, शुक्रवार रात्रि लगभग 10:30 बजे की घटना बताई गई है।