परागपुर: धर्मशाला की विजिलेंस टीम ने गांव सदवां में नोटों से भरी गाड़ी को किया जप्त
Pragpur, Kangra | Aug 11, 2024 रविवार को देर शाम गांव सदवां में अचानक विजिलेंस टीम धर्मशाला की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां बिजिलेंस की टीम ने नोटों से भरी एक गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी में रखें कैश को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं विजिलेंस टीम की कार्रवाई से इलाके भर में हड़कंप मच गया है।खबर की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने की है।