छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) ने रक्षा उत्पादन और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शुक्रवार को 3 बजे एक ऐतिहासिक समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत "जी-चेतन" (इन्विसेज्ड एंड स्ट्रक्चर्ड इंडस्ट्री एकेडेमिया प्लेटफॉर्म) नामक एक विशेष डिफेंस हब विकसित किया जाएगा।