इगलास: इगलास गांव के शहरी मदनगढ़ी निवासी युवक को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज
इगलास : गांव शहरी मदनगढ़ी निवासी राहुल सिंह का कहना है कि 17 फरवरी को 12 बजे उनके पिता रौदास सिंह हस्तपुर से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक घायल को कुछ दूरी तक घसीटता ले गया और लोगों के शोर मचाने पर धमकी देते हुए ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल को अलीगढ़ के त्यागी अस्पताल में भर्ती।